खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनिया गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान गैस सि¨लडर में आग लग गई। जिससे एक महिला झुलस गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि नरइनिया गांव निवासी शिवपति देवी अपने घर में खाना बना रहीं थी। इसी दौरान रसोई गैस सि¨लडर में आग लग गई। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने शिवपति देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry