मांझा थाना क्षेत्र के लंगटू हाता गांव में सोमवार की सुबह एक नवविवाहित महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के लंगटू हाता गांव निवासी उपनेश राम की एक साल पूर्व बरौली थाना क्षेत्र के महम्मदपुर लाला के टोला गांव निवासी भरत मांझी की पुत्री संध्या देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार के सदस्यों के बीच शादी को लेकर हमेशा विवाद चलता है। मृतका के परिवार के सदस्यों ने बताया कि संध्या देवी व उपनेश राम ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उपनेश राम उसे अपने साथ अपने घर लंगटू हाता लेकर चले आए। जहां उनके परिवार के सदस्यों के बीच शादी को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिससे परेशान होकर संध्या देवी ने सोमवार की सुबह घर में रखा जहर खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।