Fri, 14April 2017
मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में आयी तिलक के दौरान लड़का पक्ष की ओर से की गई अतिरक्त दहेज की मांग से क्षुब्ध लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की के इन्कार के बाद तिलक बैरंग ही वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार मीरगंज कुशवाहा चौक के बच्चा प्रसाद का पुत्र राजन की शादी बड़हरिया थाना क्षेत्र के बबन बाड़ा गांव के मंगल भगत के घर तय हुई थी। बुधवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर लड़का पक्ष के घर पहुंचे। तिलक पहुंचने के बाद दुल्हे ने अचानक अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। कुछ देर तक तो दोनों पक्ष में मान मनौव्वल होता रहा। लेकिन जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो उसने दहेज मांगने वाले दुल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद तिलक बैरंग ही वापस लौट गई।