घर से नित्य क्रिया के लिए निकली एक नाबालिग लड़की का थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर लिया गया। अपहृत लड़की के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार योगियार गांव की एक 17 वर्षीया लड़की रविवार की तड़के नित्य क्रिया को निकली थी। काफी देर के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपहृत लड़की के पिता ने अपने ही गांव के मुकेश यादव, संतोष यादव तथा मदन यादव सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।