पचास हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Tue, 21Feb 2017
कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चंडीगढ़ के पचास हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कटेया थाना में प्रखंड प्रमुख के पति के निजी अंगरक्षक पर फाय¨रग करने का भी मामला दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के बगही कांटा के पास प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा के पति आनंद मिश्रा के निजी अंगरक्षक राजा चौधरी पर अपराधियों ने फाय¨रग की थी। हालांकि इस फाय¨रग में राजा चौधरी बालबाल बच गया था। बताया जाता है कि इस मामले में भोरे थाना क्षेत्र के खालवागाव निवासी सोमेश्वर मिश्र के पुत्र विशाल कुमार मिश्र की पुलिस को तलाश थी। इसी बीच कटेया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को सूचना मिली कि विशाल कुमार जमुनहां बाजार में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर रविवार की रात थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ जमुनहां बाजार में छापेमारी कर विशाल मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विशाल मिश्र पर चंडीगढ़ पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। हत्या के एक मामले में इसको गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस कई बार यहां आ चुकी है। लेकिन यह ईनामी अपराधी पकड़ में नहीं आया। जिससे रविवार की रात जमुनहां बाजार में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry