Tue, 08Nov 2016
दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर में विवाहित रीमा देवी की उसके ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी तथा शव को गायब कर दिया। इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के उम्दा ठाकुर की पुत्री रीमा देवी की शादी जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव के मुकेश ठाकुर के साथ इसी वर्ष फरवरी माह में संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर उसे उसके पति व ससुर ने दहेज में बाइक लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय तक वह ससुराल वालों की प्रताड़ना को झेलती रही। लेकिन अंत में उसे उसके ससुराल के लोगों ने घर में ही पीटकर हत्या कर दी तथा शव को जला दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे उम्दा ठाकुर ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुकेश ठाकुर तथा दीनानाथ ठाकुर सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।