कुचायकोट में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 18Nov 2016

कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट बाजार में सामान खरीदने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवां रूप गांव के बालाजी तिवारी घर से सामान लाने के लिए कुचायकोट बाजार गए थे। सामान खरीद कर लौटते समय दो युवक उनसे उलझ गए। इसके पूर्व कि वे कुछ समझ पाते दोनों युवकों ने धारदार हथियार से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पूर्व से चल रहा विवाद कारण बताया जाता है। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में बालाजी तिवारी ने ¨प्रस कुमार कुशवाहा तथा नीतीश कुमार कुशवाहा को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry