Gopalganj News: डोमाहाता में मारपीट, चार लोग घायल

Sat, 6Agust 2016

मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि डोमाहाता गांव निवासी धीरेंद्र कुमार का अपने ही गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक पक्ष के धीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, संगीता देवी सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry