Thu, 02 Jun 2016
जिला शिक्षा कार्यालय में बुधवार को आयोजित जिला शिक्षा पदाधिकारी के जनता दरबार में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। सरकार ने शिक्षकों क समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को जनता दरबार लगाने का आदेश दिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग कार्यालय में जनता दरबार लगा भी, लेकिन इसमें एक भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचे। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जनता दरबार लगाया गया था। लेकिन जनता दरबार में एक भी आवेदक अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचे।