Gopalganj News: पोलिंग पार्टियों को नहीं झेलनी पड़ेगी सांसत

पहली बार पंचायत चुनाव कार्य में तैनात किए जाने वाले पोलिंग पार्टी को भी सुविधाएं मिलेंगी। जिला प्रशासन ने इनके बूथ पर पहुंचने से लेकर अन्य सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत बकायदा बूथ लेबल पर प्लान बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में वाहन आदि की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है। ताकि चुनाव में इन्हें ट्रैक्टर व ट्राली से बूथ पर पहुंचने जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलायी जा सके।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी को बूथ तक ले जाने में ट्रैक्टर व ट्राली का प्रयोग काफी समय से चल रहा है। हालांकि बूथ पर मतदाताओं को सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। लेकिन पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मी अभी तक सांसत ही झेलते रहे हैं। लेकिन इस बार प्रशासनिक स्तर पर चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले कर्मियों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कर्मियों के लिए बूथ पर पीने के लिए शुद्ध पानी, बैठने के लिए उपस्कर तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर तमाम मतदान कर्मियों को बूथ पर पहुंचाने के दौरान उपयोग में आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली का प्रयोग बंद कर उसके बदले में वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था के बारे तैयारियां चल रही हैं। इसके संबंध में आधिकारिक स्तर पर जिला परिवहन कोषांग को प्रखंड स्तर पर वाहनों की उपलब्धता आदि का विस्तृत विवरण मांगा गया है। ताकि बूथ पर जाने वाले मतदान कर्मियों को सुगमता से यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराया जा सके।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry