Sun, 24 Apr 2016
थाना क्षेत्र के कोल्हुआर बगहीं गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती तथा उनकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र कोल्हुआर बगहीं गांव निवासी संतोष पाण्डेय की पुत्री शनिवार की रात घर से बाहर शौच के लिए गयी थी। उसी समय पड़ोसी कृष्णा पाण्डेय ने किसी बात को लेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। लड़की के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मांग किशोरी देवी तथा पिता संतोष पाण्डेय को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लड़ी की मां किशोरी देवी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कृष्णा पाण्डेय सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिक दर्ज करने के बाद अवर निरीक्षक सगीर अहमद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृष्णा पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।