Mon, 11 Apr 2016
सराफा मंडल की बैठक रविवार को मेन रोड़ में जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मंडल के सदस्यों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि सराफा मण्डल की हड़ताल भारत के इतिहास में सबसे लंबी हड़ताल है। जिसके कारण कारीगर आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच गए है। सदस्यों ने केंद्र सरकार पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर जजिया कर वसूलने का आरोप लगाया। छोटे छोटे व्यवसायी को दबा कर बड़े बड़े कारपोरेट जगत के लोगों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सचिव सूरज भूषण ने कहा कि देश में भाजपा कला को समाप्त करने पर तुली है। लेकिन स्वर्ण समाज ऐसा नही होने देगा। सराफा मंडल की बंदी को रविवार को लगातार चालीस दिन पूरा हो गया है। लेकिन सरकार कुछ भी ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। बैठक में अनिल गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, भरत कुमार, विमल कुमार, विरेश कुमार, ललन प्रसाद, मोहन सोनी, मंटू कुमार, मनीष कुमार, रामजी, अशोक प्रसाद, परमानंद प्रसाद, मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।