दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीतू देवी को शादी के आठ माह बाद उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के सुखराम दास की पुत्री नीतू देवी की शादी गत वर्ष जून माह में उंचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव के महादेव कुमार महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर नीतू को उसके पति व ससुर के अलावा ससुराल के सभी लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये नकदी तथा रंगीन टीवी की मांग के लिए प्रताडि़त करने लगे। करीब आठ माह तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसी बीच दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीतू को ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया। इस संबंध में थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में महादेव कुमार महतो के अलावा महातम महतो, पंचदेव महतो तथा संजीत महतो सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।