इस पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में महिलाएं निर्णायक साबित होंगीं। इस चुनाव में पहली बार पौने आठ लाख से अधिक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग 3177 पद के चुनाव के लिए करेंगी। सबसे अधिक 1.08 लाख महिलाएं कुचायकोट में मताधिकार का प्रयोग करेंगी। जबकि सबसे कम महिला मतदाता पंचदेवरी प्रखंड में होंगी। जिला पंचायत कार्यालय से मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिले के सभी चौदह प्रखंड में महिला वोटरों की संख्या पहली बार पौने आठ लाख के पार पहुंची है। इनमें सबसे अधिक महिला मतदाता कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र में हैं। ये महिलाएं पंचायत चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जिले के कुल मतदाताओं में महिला मतदाता करीब 46 प्रतिशत हैं। ऐसे में इनका वोट निर्णायक साबित होगा। महिला मतदाता जिस प्रत्याशी को समर्थन देंगी इस बार जीत कर सेहरा उसकी के सिर बंधेगा।
किस प्रखंड में कितनी महिला मतदाता
प्रखंड महिला मतदाता
भोरे 56656
विजयीपुर 50333
कटेया 39734
पंचदेवरी 34366
फुलवरिया 43077
हथुआ 67118
कुचायकोट 108775
गोपालगंज 50783
उंचकागांव 48130
मांझा 61724
थावे 36752
सिधवलिया 44675
बरौली 66339
बैकुंठपुर 69093
कुल 7,77,555