Gopalganj News: पति-पत्‍‌नी में झगड़ा, देवर ने भाभी को चाकू घोंपा

उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में रविवार की देर शाम घरेलू विवाद को लेकर एक दंपती आपस में भिड़ गए। जिससे आक्रोशित देवर ने अपनी भाभी को चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि श्यामपुर बाजार निवासी फुल सागर तथा उनकी पत्‍‌नी शोभा देवी के बीच रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में लड़ने लगे। जिससे आक्रोशित फुल सागर के छोटे भाई ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry