Gopalganj News: सिवान की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

प्रखंड क्षेत्र के आदमापुर खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को सिवान तथा बरौली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सिवान की टीम ने बरौली को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम ने 18 ओवर में 171 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरौली की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। सिवान की टीम ने बरौली की टीम को 70 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटन करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी अरूण कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय तथा बरौली विधायक मोहम्मद नेमतुल्लाह ने शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस प्रतियोगिता के संयोजक शाह आलम, जुबैर अहमद सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry