Gopalganj News: खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बैकुंठपुर प्रखंड के दिघवा उत्तर पंचायत में स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के दुकानदार द्वारा 158 क्विंटल खाद्यान्न को काला बाजार में बेचे जाने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।

कालाबाजारी की सूचना के बाद गोदाम की जांच के बाद अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इन्दु भूषण श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि एसडीओ गोपालगंज ने जब दुकान की जांच की तो उसमें पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का स्टाक पाया गया। लेकिन बगैर लाभूकों को अनाज दिये ही गोदाम में करीब 158 क्विंटल अनाज गायब हो गया। पूरे मामले की जांच के बाद कालाबाजारी का मामला सामने आने पर इस संबंध में सीओ ने दुकानदार शुभम कुमार के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry