Gopalganj News: श्रीपुर ओपी हमला मामला: में महिला गिरफ्तार

रात्रि गश्ती के दौरान श्रीपुर ओपी की पुलिस पर हुए जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गयी महिला अपराधियों को शरण देने का कार्य करती थी। पुलिस ने पकड़ी गयी महिला के पास से अवैध देसी पिस्तौल तथा छह कारतूस बरामद किया है।

बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी निताशा गुड़िया ने बताया गया बीते आठ मार्च को श्रीपुर ओपी के गश्ती दल पर हमला करने के मामले में पुलिस ने यूपी के देवरिया जिले के भाटपार रानी निवासी राजेश यादव के दरवाजे पर खड़ी एक जिप्सी को जब्त किया गया था। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये हथुआ एसडीओ इम्तेयाज अहमद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के मिश्र बतराहां गांव स्थित एक मकान छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने एक महिला को छह गोली व एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसके घर यूपी व बिहार के कई अपराधी आते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस दल पर हमले की घटना में संलिप्त सुमंत प्रसाद, रामाशंकर चौधरी व राजेश यादव सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार महिला भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव के जयप्रकाश सिंह की पत्‍‌नी सुभावती देवी है। प्रेस वार्ता में हथुआ एसडीपीओ इम्मेयाज अहमद, फुलवरिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार व श्रीपुर ओपी प्रभारी नौशाद अहमद आदि मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry