राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का पूर्ण कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के सभी चौदह प्रखंड में आठ चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम में अनुसार पहले चरण में भोरे व विजयीपुर प्रखंड में चुनाव होगा। जबकि अंतिम चरण में बैकुंठपुर प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी शंभू नाथ ने बताया कि जिले में आठ चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी के सदस्य के लिए होने वाले को लेकर पूर्ण कार्यक्रम जारी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में भोरे व विजयीपुर प्रखंड में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया दो मार्च से प्रारंभ होगी। यहां नौ मार्च तक नामांकन दाखिल किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 24 अप्रैल को कराया जाएगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि जिला परिषद की सभी सीटों के लिए संबंधित अनुमंडल के एसडीओ के समक्ष तथा बाकी सीटों के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन दाखिला के समय रहेगी चौकसी
नामांकन दाखिला के समय सभी निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के निर्देश जारी किये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संबंधि प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ ही थानाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं।
क्या है पंचायत चुनाव का कार्यक्रम
पहला चरण :- भोरे व विजयीपुर प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 2 मार्च से 9 मार्च तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 12 मार्च।
* नाम वापसी की तिथि : 15 मार्च।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 15 मार्च।
* मतदान की तिथि : 24 अप्रैल।
दूसरा चरण :- कटेया व पंचदेवरी प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 4 मार्च से 11 मार्च तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 14 मार्च।
* नाम वापसी की तिथि : 17 मार्च।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 17 मार्च।
* मतदान की तिथि : 28 अप्रैल।
तीसरा चरण :- हथुआ व फुलवरिया प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 8 मार्च से 15 मार्च तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 18 मार्च।
* नाम वापसी की तिथि : 21 मार्च।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 21 मार्च।
* मतदान की तिथि : 2 मई।
चौथा चरण :- कुचायकोट प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 10 मार्च से 17 मार्च तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 21 मार्च।
* नाम वापसी की तिथि : 26 मार्च।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 26 मार्च।
* मतदान की तिथि : 06 मई।
पांचवां चरण :- गोपालगंज व उचकागांव प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 11 मार्च से 18 मार्च तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 21 मार्च।
* नाम वापसी की तिथि : 26 मार्च।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 26 मार्च।
* मतदान की तिथि : 10 मई।
छठा चरण :- मांझा व थावे प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 26 मार्च से 2 अप्रैल तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 5 अप्रैल।
* नाम वापसी की तिथि : 7 अप्रैल।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 7 अप्रैल
* मतदान की तिथि : 14 मई।
सातवां चरण : बरौली व सिधवलिया प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 28 मार्च से 4 अप्रैल तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 7 अप्रैल।
* नाम वापसी की तिथि : 9 अप्रैल।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 9 अप्रैल।
* मतदान की तिथि : 18 मई।
आठवां चरण :- बैकुंठपुर प्रखंड
* नामांकन दाखिला : 30 मार्च से 6 अप्रैल तक।
* नामांकन पत्रों की जांच : 9 अप्रैल।
* नाम वापसी की तिथि : 11 अप्रैल।
* प्रतीक चिन्ह आवंटन : 11 अप्रैल।
* मतदान की तिथि : 22 मई।