किसानों को दिया गया मिट्टी हेल्थ कार्ड

सांसद आदर्श ग्राम खैरा आजम में शनिवार को कैंप लगाकर किसानों के बीच मिट्टी हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जनक राम ने किया। इस मौके पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए सांसद जनक राम ने कहा कि आदर्श ग्राम में किसानों के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को तमाम सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से किसान खेती योग्य जमीन की मिट्टी की जांच करा सकेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों के निर्देश के आलोक में खेतों में उर्वरक के साथ ही अन्य खाद का प्रयोग कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि पंचायत में स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर सड़क, पेयजल, शौचालय आदि का निर्माण कार्य तेजी किया जा रहा है। ताकि लोगों को हर सुविधाएं मिल सके। इस मौके पर विधायक मिथिलेश तिवारी के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी व कृषि विभाग से संबद्ध अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry