NJM स्कूल का आठवाँ वार्षिकोत्सव मना

बथुआ बाज़ार स्थित NJM स्कूल के आठवें स्थापना उत्सव को अंचल अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।
इस दौरान विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही "मुखियई के इलेक्शन" नाम से नाटक का मंचन किया गया जिसमे आज के पंचायत चुनाव प्रणाली पर सटीक कटाक्ष किया गया। नर्सरी वर्ग की छात्राओं सोनी एवम् साक्षी द्वारा बहुत ही मनमोहक राधे-कृष्ण की नृत्य शैली प्रस्तूत की गयी।

Ads:






Ads Enquiry