न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पंचदेवरी प्रखंड के तत्कालीन अंचल पदाधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी सहित चार लोगों के विरुद्ध कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। सूत्रों ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव के सुरेन्द्र नाथ तिवारी उर्फ ललन तिवारी ने इसी थाना क्षेत्र के गुरियांव नियामत गांव के धु्रप राय तथा शंभु कुमार राय पर राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, राजस्व कर्मचारी नजरुल इस्लाम व तत्कालीन सीओ से मिलीभगत कर उनकी कीमती जमीन का जमाबंदी फर्जी बैनामा के आधार पर करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में ललन तिवारी ने कोर्ट में तत्कालीन सीओ व सीआई सहित चार लोगों के विरुद्ध परिवाद पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।