लूट कांड का आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर लूट की घटना में संलिप्त आरोपी सहित विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मछली विक्रेता को घायल कर उसके पास से आठ हजार रुपये नकदी लूटे जाने की घटना में शामिल उंचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव के हरकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार नगर थाने की पुलिस ने सरेया वार्ड नंबर 13 में छापा मारकर चोरी की घटना में संलिप्त विवेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर कुचायकोट थाने की पुलिस ने मठिया पाण्डेय गांव में छापा मारकर हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद मोतीलाल साह तथा उनके भाई नगीना साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ समय से पुलिस को इन दोनों भाइयों को तलाश थी।

Ads:






Ads Enquiry