थाना क्षेत्र के शामपुर-दहीभाता पथ पर रविवार को मुडा ड़ीह गांव के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक छात्र की हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि हरपुर गांव के शेख बाबुजान मियां का 19 वर्षीय पुत्र रफिक आलम और जहांगीर मियां का पुत्र नेयाज अहमद रविवार को बाइक पर सवार होकर दहीभाता की ओर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मुडा डीह गांव के समीप मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों छात्र घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रफिक आलम को चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।