लूट की घटनाओं में वांछित गफूर मियां गिरफ्तार

मीरगंज, भोरे, नौतन तथा हुसैनगंज समेत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में करीब दो दर्जन लूट एवं डकैती की घटनाओं में वांछित कुख्यात गफूर मियां को मीरगंज थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। मीरगंज थाना के खुशीयाल छापर गांव के गफूर मियां की पुलिस को वर्ष 1998 से ही तलाश थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब सोलह साल से गफूर मियां जिले के अलावा सिवान तथा यूपी के सीमावर्ती थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लगातार लूट, डकैती तथा फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मीरगंज पुलिस ने शनिवार की संध्या उसके घर आने की सूचना पर छापामारी की। जहां उसे चंवर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Ads:






Ads Enquiry