सऊदी अरब में पेट्रालियम टैंक फटने से युवक की मौत

बरौली नगर के सुरवल गांव के एक युवक की मौत शनिवार की देर शाम सऊदी अरब के रियाद में पेट्रोलियम टैंक फटने से हो गयी। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

बताया जाता है कि नगर के सुरवल निवासी मैनुद्दीन अंसारी का पुत्र हबीब अंसारी दो साल पूर्व सऊदी अरब के रियाद में स्थित हलुल कंपनी में वेल्डिंग का कार्य करता था। शनिवार की देर शाम वह एक पेट्रोलियम टैंक का वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक टैंक में विस्फोट हो गया। इस घटना में हबीब अंसारी की मौत हो गयी। हबीब की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मैनुद्दीन अंसारी के तीन लड़कों में हबीब सबसे छोटा था। जो दो साल पूर्व विदेश में नौकरी करने के लिए गया था।

Ads:






Ads Enquiry