दस को चलेगा कृमि मुक्ति अभियान

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रखंड के सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलबेंडाजोल नामक दवा बच्चों को खिलाई जाएगी। यह अभियान आगामी दस फरवरी को एक साथ चलेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के सभी 68 विद्यालय में कृमि नाशक दवा उपलब्ध करा दी गयी है। यह दवा एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर दस फरवरी को कोई बच्चा इस अभियान में दवा खाने से वंचित रह गया तो उसे 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। सभी विद्यालयों के हेडमास्टर को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Ads:






Ads Enquiry