थाना क्षेत्र के धतिवना गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला का मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि धतिवना निवासी नुरैसा खातून का पुत्र तबरे आलम अपने गांव के ही सुनिल कुमार के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर कुछ लोगों ने नुरैसा खातून को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के बयान पर सुनिल कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही है।