थाना क्षेत्र के हरदिया नहर पुल के समीप एक बाइक तथा बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव के शमीम अहमद के पुत्र शहनवाज आलम बाइक से छक्का टोला जा रहे थे। अभी ये हरदिया नहर पुल के पास पहुंचे ही थे कि एक बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।