सड़क किनारे ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

कुचायकोट प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप शनिवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से उससे दबकर चालक की मौत हो गयी। ग्रामीणों से इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर उसमें दबे चालक के शव को बाहर निकाल। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव निवासी सत्यदेव राय के ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लाद कर इसी गांव के निवासी हस्मुद्दीन अंसारी सासामुसा चीनी मिल गए थे। चीनी मिल में गन्ना गिराने के बाद शनिवार की रात ये ट्रैक्टर ट्राली लेकर अहिरौली दुबौली गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। जिसके नीचे दब जाने से चालक हस्मुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों से इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली उठवा कर उसके नीचे दबे चालक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Ads:






Ads Enquiry