बिजली बिल जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

बिजली का कनेक्शन लेने के बाद भी बिल की बकाया राशि को जमा नहीं करने वालों पर विद्युत विभाग की नजर टेढ़ी हो गयी है। विभाग ने बिल की राशि जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काटने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद तेज कर दिया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनिल राम ने बताया कि बिजली बिल के बकाया राशि का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं से कई बार अपील की जा चुकी है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा करने के प्रति उपभोक्ताओ द्वारा उदासीनता बरती जा रही है। जिसको देखते हुए विभाग ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र बिजली बिल की बकाया राशि को जमा नहीं करने वालों का बिजली का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटने के साथ ही बिल नहीं जमा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक बिल की राशि जमा नहीं करने वालों के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

Ads:






Ads Enquiry