थाना क्षेत्र के डीह बगहीं गांव में बकरी चराने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला तथा उनके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि डीह बगहीं गांव निवासी रुहेला बीन का पुत्र नीरज कुमार बकरी चराने के लिए गया था। इस दौरान उसे उसी गांव के नेशा पाण्डेय ने मारपीट कर घायल कर दिया। अपने बेटे को पिटे जाने की जानकारी होने पर जब नीरज कुमार की मां फुल कुमारी देवी आरोपी से पूछताछ करने गयी तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर फुल कुमारी देवी के बयान पर थाने में नेता पाण्डेय के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।