मीरगंज थाने की पुलिस ने जिगना रेलवे ढाला के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर तस्करी को ले जाए जा रहे पिकअप पर लादे गये चार मवेशियों को बरामद किया। छापामारी के दौरान पशुओं की तस्करी करने वाले भाग निकलने में सफल हो गये। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।