मारपीट में महिला सहित पांच लोग घायल

बरौली के निर्मल टोला में शनिवार की रात आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि निर्मल टोला निवासी हरिलाल महतो का इसी टोला के निवासी किसनाथ महतो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से एक दूसरे पर हमला कर हरिलाल महतो, लक्ष्मण महतो, प्रकाश महतो, प्रभावती देवी सहित पांच लोगों को घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन प्रकाश महतो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry