जिले से पांच पहलवानों का दल असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले 35 वीं बालक सब जूनियर फ्री स्टाइल राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीस जनवरी होना है।
सोमवार को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये जिले के पांच पहलवान के दल को विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय ने सोमवार को रवाना किया। कुश्ती संघ के सचिव रामपुजन कुमार सहनी ने बताया कि गुवाहाटी में होने वाली इस प्रतियोगिता में भोरे प्रखंड के कुआरीडिह गांव के दीपक कुमार साहनी, फुलवरिया के धनंजय कुमार, विजयीपुर के परवेज खान, विनोद मटिहानिया गांव के रितेश कुमार व विजय प्रकाश सहित महिला पहलवान सोनी कुमारी को रवाना किया गया। इस के पूर्व इन सभी पहलवानों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विजय प्राप्त किया था। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय सहित कई लोग मौजूद थे।