मीरगंज नगर पंचायत की ओर से जनता संघ समाजिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए विंध्याचल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यपालक पदाधिकारी कुमकुम श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्वयंसेवी संस्थान को नगर में कचरा उठाने के लिए अधिकृत किया गया है। जिसकी शुरुआत नगर अध्यक्ष हरी झंडी दिखा किया। इस एनजीओ को नगर पंचायत द्वारा मासिक खर्च दो लाख 28 हजार रूपया दिया जाएगा। इसके एवज में यह एनजीओ को पूरी नगर की सफाई तथा डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य करेगी। मौके पर पूर्व चेयरमैन धनंजय यादव, उपाध्यक्ष आनंद यादव, वार्ड पार्षद तारा चंद्र गुप्ता, मोहन केसरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।