प्रखंड के धर्मपरसा संकुल में सोमवार से दो दिवसीय शिक्षकों की आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समन्वयक अली इमाम के द्वारा सभी शिक्षकों के बीच विद्यालय के बच्चों के प्रति गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर चर्चा की गयी। इसके साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन के दौरान उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से बचने के तौर तरीकों के बारे में भी बताया गया।