अविलंब उपलब्ध कराएं दूसरे किश्त की राशि

इंदिरा आवास की द्वितीय किस्त के लिए शीघ्र आवेदन देकर द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए निर्देश लाभुकों को बीडीओ ने दिया। उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों के वैसे इंदिरा आवास लाभुक जिसकी द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। वे अपने क्षेत्र के आवास सहायक या प्रखंड कार्यालय में वे अपनी आवेदन दे। जिसके बाद उन्हें शीघ्र ही इसकी राशि का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को भी निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र के लाभुकों से संपर्क कर द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान करने का प्रयास करें।

Ads:






Ads Enquiry