शहर के वीएम मैदान में जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच न्यूटन पब्लिक स्कूल तथा स्टार इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें स्टार इलेवन की टीम ने न्यूटन पब्लिक स्कूल को 67 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इस मैच में मुख्य अतिथि कुमार वंश गिरी थे। मौके पर प्रो. टीएन सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।