प्रगणकों के बीच सामग्री वितरित

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर डाटा बेस को अद्यतन करने तथा आधार नंबर को एनपीआर डाटा बेस में शामिल करने को प्रखंड के प्रगणकों के बीच सोमवार को सामग्री का वितरण कर दिया गया। इस कार्य के लिए प्रखंड में 54 प्रगणक लगाये गये है। प्रत्येक प्रगणक घर- घर जाकर एनपीआर तथा आधार नंबर संधारित करेंगे। मौके पर बीडीओ मीनू कुमारी तथा समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई प्रगणक मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry