गरीब बच्चों को खाना खिला मनाया हंगर डे

रविवार को लायंस क्लब ने गरीब बच्चों को खाना खिलाकर हंगर डे मनाया। शहर स्थित लायंस क्लब के कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डेढ़ सौ गरीब बच्चों को खाने का पैकेट दिया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज भी विश्व में करोड़ों गरीबों को भर पेट भोजन नहीं मिल पाता है। गरीबों की मदद करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लायंस क्लब हर साल हंगर डे मनाता है। उन्होंने लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील भी किया। इस अवसर पर लायंस क्लब की जिलाध्यक्ष रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष डा.एलोरा नंदी, उप सचिव राजेश प्रसाद, संजीव कुमार पिंकी, सुधीर श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय केडिया, हेमंत पाठक, एनके पंकज, परमात्मा सिंह सहित काफी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry