नगर थाने की पुलिस ने हनुमान गढ़ी मोहल्ले में छापामारी कर 160 बोतल अवैध शराब बरामद किया। छापामारी के दौरान शराब का कारोबारी भाग निकलने में सफल हो गया। घटना को लेकर थाने में हनुमान गढ़ी मोहल्ले के नंदकिशोर प्रसाद के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।