चार घरों से हजारों की संपत्ति चोरी

नगर थाना क्षेत्र के चार स्थानों से नकदी सहित हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी। इन घटनाओं को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

नगर के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में सीमा राय नामक अधिवक्ता के घर से चोरों ने नकदी के अलावा कीमती जेवरातों की चोरी कर ली गयी। इसी प्रकार नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवां मोड़ स्थित हरेन्द्र शर्मा, रामाकांत प्रसाद तथा अवधेश प्रसाद की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने उनकी दुकानों में रखे गये कई कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी। एक ही रात्रि हुई इन घटनाओं के बाद आम लोगों ने डर का माहौल पैदा हो गया है। ज्ञातव्य है कि नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी से लेकर घरों व दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। अकेले वर्ष 2016 के शुरुआती पंद्रह दिनों में एक दर्जन से भी अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस किसी भी गिरोह को पकड़ पाने में सफल नहीं हो सकी है।

Ads:






Ads Enquiry