प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रखंड क्षेत्र की कुल 29 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण डा. विजय कुमार पासवान, वेद प्रकाश, जीमी लाल, आशा रिंकी देवी की देखरेख में की गयी।