गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक ठंड के बीच
घने कोहरे से एनएच 28 पर वाहनों की रफ्तार थम सी गयी। आधी
रात के बाद बढ़े कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे कोहरा छंटने के बाद ही वाहन रफ्तार
पकड़ सके। इस बीच जिले में ठंड भी पिछले चौबीस घंटे के दौरान
काफी बढ़ गयी है। हालांकि शुक्रवार को दिन के नौ बजे के बाद
धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस किया।
पिछले दस दिनों से जिले में बढ़े ठंड के प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच
रात के नौ बजे के बाद सुबह तक घने कोहरा पड़ने से लोगों की
परेशानी और बढ़ गयी है। कोहरे से सबसे अधिक परेशानी वाहन
चालकों को उठानी पड़ रही है। एनएच 28 सहित अन्य मुख्य सड़कों
पर गुरुवार की रात्रि से अगले दिन सुबह होने तक घने कोहरे के कारण
वाहनों की रफ्तार थम सी गयी है। घने कोहरे के कारण एनएच 28 पर
वाहन रेंगते नजर आए। रात बढ़ने के साथ कोहरा बढ़ने से वाहन चालक
सड़क किनारे जहां तहां अपनी वाहन खड़ी करने को विवश हो गए।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाद घना कोहरा छंटने के साथ ही
वाहनों का पहिया रफ्तार पकड़ सका।