प्रखंड में कार्यरत पीटीए केपी यादव को जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौज के आरोप में मुखिया पुत्र नूर हसन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में केपी यादव ने सिपाह खास पंचायत के मुखिया पुत्र नुर हसन ने योजना में बकाया पैसा निकालने के लिए उनपर अनावश्यक दबाव डालने तथा बकाये पैसे की निकासी नहीं होने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।