चुनाव में पड़ेगी 11442 मत पेटिका की दरकार

अप्रैल व मई माह में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण का प्रस्ताव करीब-करीब पूर्ण कर लिया गया है। वार्ड से लेकर पंच, जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया व सरपंच के पद के लिए आरक्षण प्रस्ताव बनाने का कार्य पूर्ण करने के बाद चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2016 में जिले में पंचायत प्रतिनिधियों के 7174 पदों के लिए निर्वाचन कराया जाना है। इन पदों के निर्वाचन की तैयारियों के प्रथम चरण में मतदाता सूची विखंडन का कार्य पांच दिसम्बर तक पूर्ण कर दिया गया। इसके बाद हरेक पद के लिए आरक्षण रोस्टर का प्रस्ताव भी तैयार होने के बाद उसे स्वीकृति के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है।

प्रखंड से मतपेटिका की मांगी गयी जानकारी

पंचायत चुनाव को लेकर किये जा रहे आकलन के हिसाब से जिले में 11442 मतपेटिका की जरुरत होगी। इनमें आधे से अधिक बड़ी मतपेटिका तथा शेष छोटी मतपेटिका की दरकार होगी। जिला पंचायत कार्यालय मतपेटिका की उपलब्धता का आकलन कर चुका है। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में उपलब्ध मतपेटिका के बारे में पूर्ण जानकारी मांगी गयी है।

इन पदों के लिए होगा चुनाव

पद - संख्या

मुखिया 234

सरपंच 234

पंचायत समिति 320

जिला पार्षद 32

पंचायत सदस्य 3177

पंच 3177

कुल 7174

Ads:






Ads Enquiry