निबंध के माध्यम से दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

शहर के डीएवी विद्यालय में गुरुवार को वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने निबंध के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय भी था पर्यावरण की सुरक्षा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएफओ भोला प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 92 छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा तथा इसका जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर निबंध लिखे। प्रतियोगिता के बाद डीएफओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। उसके बाद अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों खास कर छात्र छात्राओं में जागरुकता के लिए इस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किय गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, मुरारी प्रसाद, तेजू राम, आरके गुप्ता, डीएवी विद्यालय के प्राचार्य मित्रानंद आर्य, शिक्षक बृज किशोर प्रसाद, शिक्षिका रंजना कुमारी व रेणु आंचल आदि मौजूद रहीं।

Ads:






Ads Enquiry