राजद के जिलाध्यक्ष चुने गए रेयाजुल हक

पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू लगातार तीसरी बार राजद के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित किये गए। मंगलवार को राजद के जिला निर्वाची पदाधिकारी विधायक राम विशुन सिंह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बजरंगी ठाकुर ने इसकी घोषणा किया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एनएच 28 के नजदीक अरूण विवाह भवन में सुबह 11 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू का एक मात्र नामांकन हुआ। किसी दूसरे के नामांकन नहीं करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

इससे पूर्व चुनाव स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी थी। जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए 270 मतदाताओं के अलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री राजू के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक किरण राय, महंथ सत्येदव दस, इम्तेयाज अली भुट्टो, विशाल यादव, सुरेश चौधरी, धनंजय यादव, मो. कासीम, कंचन प्रसाद, अरविंद कुमार पप्पू, राजा राम मांझी, पिंटू पाण्डेय, एस हक भोला, अब्दुल सतार मुन्ना, सुनिल यादव, दिलदार हुसैन, मैनुद्दीन अहमद, संजीव सिंह, दिवाकर यादव, हरेंद्र कुमार चौधरी, मदन यादव, मो. मजीद, सफी आलम, अरूण सिंह, दिनेश चंद्र सुमन, फुलेश्वर कानू, बब्लू पाण्डेय, विनोद गुप्ता, नसरूल्लाह अंसारी, कमलदेव प्रसाद, सुरेश यादव, नागेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry