मौसम की बेरुखी ने तोड़ दी किसानों की कमर

मौसम की मार झेल रहे किसानों की कमर टूटने लगी है। बारिश नहीं होने से प्रखंड गंभीर सूखे की चपेट में आ गया है। किसान दो वर्षो से लगातार बर्बाद हो रही फसल के कारण गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। किसानों ने बताया कि कटेया प्रखंड में माह जून से अब तक औसत से काफी कम बारिश होने हुई है। जिससे खेतों में धान की फसल बर्बाद हो रही है। किसान बर्बाद होती अपने फसल को बचाने के लिए निजी पंपसेट से सिंचाई कर रहे हैं। 
Ads:






Ads Enquiry